वेल्डर की मौत मामले में इंचार्ज पर अपराध दर्ज

Must Read

वेल्डर की मौत मामले में इंचार्ज पर अपराध दर्ज

कोरबा। ट्रांसपोर्ट स्थित कम्पनी आरकेटीसी के एक इंचार्ज पर मौत के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक दिनेश कुमार बरेठ पिता मुनीराम बरेठ 37 वर्ष निवासी ग्राम कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा 12 मई को कंपनी में हाईवा का वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान हाईवा का डीजल टंकी ब्लास्ट होने के कारण लगी आग में जलने से भिलाई के अस्पताल में उपचार के दौरान 21 मई को मौत हो गई। भिलाई के थाना से मर्ग डायरी प्राप्त होने उपरांत कोतवाली पुलिस ने मर्ग की सम्पूर्ण जांच की। घटना दिनांक को कंपनी के देखरेख व मेकनिकल इंचांर्ज के रूप में पर्याप्त सुरक्षा व्यावस्था नहीं किये जाने के कारण दुर्घटना घटित होना पाया गया। मामले में आरोपी सुमेर सिंह राणा पिता यादराम राणा मेकनिकल इंचांर्ज के खिलाफ अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

गवना में जा रही दुल्हन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 घायल

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गवना के लिए...

More Articles Like This