Tuesday, March 11, 2025

व्रत त्योहार: खरमास के दौरान त्योहार परंपरागत ढंग से ही मनेंगे, खरमास में ही मनेगी होली, होलाष्टक की हुई शुरुआत, 14 से शुरू होगा खरमास, 40 दिन तक मांगलिक कार्यों पर लगेगा ब्रेक

Must Read

व्रत त्योहार: खरमास के दौरान त्योहार परंपरागत ढंग से ही मनेंगे, खरमास में ही मनेगी होली, होलाष्टक की हुई शुरुआत, 14 से शुरू होगा खरमास, 40 दिन तक मांगलिक कार्यों पर लगेगा ब्रेक

 

कोरबा। इस बार होलाष्टक के साथ खरमास का संयोग भी बन रहा है। इसके चलते 40 दिन तक मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। हालांकि इस दौरान आने वाले पर्व एवं त्योहार परंपरागत ढंग से मनाए जाएंगे। उन पर इस संयोग का कोई असर नहीं होगा। होलाष्टक 6 मार्च से शुरू होकर होलिका दहन 13 मार्च तक रहेगा। अगले दिन 14 तारीख से खरमास शुरू हो जाएगा। इसे मलमास भी कहा जाता है।
होलिका दहन पर इस बार भी अशुभ मानी गई भद्रा का साया रहेगा। 13 मार्च को सुबह 10.35 बजे से रात 11.26 बजे तक भद्रा काल रहेगा, जिसके कारण शुभ मुहूर्त रात 11.26 से 12.26 बजे तक केवल एक घंटे का समय ही श्रेष्ठ रहेगा। ज्योतिषाचार्यों नेे बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10.35 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12.23 बजे तक रहेगी। 14 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रग्रहण रहेगा, लेकिन यह केवल उपछाया ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका कोई असर नहीं होगा। मान्यताओं के अनुसार भद्रा सूर्य की पुत्री और शनिदेव की बहन मानी जाती हैं। यह क्रोधी स्वभाव की होती हैं और जब यह पृथ्वी लोक में होती हैं, तो अनिष्ट करती हैं। यह इस बार मृत्यु लोक में है, इसलिए भद्राकाल में शुभ कार्यों को वर्जित किया गया है। भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन उत्तम माना गया है।धर्म सिंधु के अनुसार भद्रा मुख में किया होलिका दहन अनिष्टकारी होता है। होलाष्टक की 8 रात्रियों में तंत्र, मंत्र, यंत्र की साधना का महत्व माना जाता है। सिद्ध रात्रि, काल रात्रि व मोह रात्रि जैसी रात्रियां अधिक प्रभावशाली होती हैं। होलिका दहन के साथ फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को होलाष्टक तो समाप्त हो जाएंगे, परंतु इसके साथ ही चैत्र मलमास के 30 दिन भी शुभ कार्य वर्जित होते हैं।
बॉक्स
14 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ कार्य
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि 6 मार्च गुरुवार रात 10.50 बजे से होलाष्टक प्रारंभ हो हो गया है, जो होलिका दहन के साथ समाप्त होगी। साथ ही 14 मार्च शुक्रवार को मीन राशि में सूर्य शाम 06:49 बजे प्रवेश करेंगे जो 14 अप्रैल रात्रि 03.20 बजे तक रहेंगे। होली के अगले दिन 14 मार्च से खरमास शुरू होगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगा इन दिनों में सगाई, विवाह, गृह निर्माण, भूमि पूजन, नए घर में प्रवेश, देवप्रतिष्ठा, मुण्डन आदि कार्य पूरी तरह से वर्जित रहेंगे।

Loading

Latest News

बालको में विश्व महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

बालको में विश्व महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन बालकोनगर, 10 मार्च, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम...

More Articles Like This