व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने वाले पर एफआईआर

Must Read

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने वाले पर एफआईआर

कोरबा। वाट्सएप पर महिला को अश्लील मैसेज व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। केस वाट्सएप नंबर के आधार पर दर्ज किया गया है। घटना दर्री थानांतर्गत साडा कालोनी की है। यहां 34 साल की एक महिला रहती है। एक मोबाइल नंबर के जरिए महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज किया गया और उसके साथ गाली-गलौज किया गया। इससे महिला की भावना को ठेस पहुंची। घटना की जानकारी दर्री को दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पर मैसेज किसने भेजा यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवक की पतासाजी के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को पकडऩे की कोशिश करेगी।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This