Tuesday, February 24, 2026

शराब को लेकर विवाद, चाकू से रेता दोस्त का गला

Must Read

शराब को लेकर विवाद, चाकू से रेता दोस्त का गला

कोरबा। बुधवार को एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का चाकू से गला रेत दिया। दोनों शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सर्वमंगला फोकटपारा में निकोलस पाल और मुकेश दुबे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर निकोलस ने मुकेश के गले पर चाकू से हमला कर दिया। मुकेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जब मुकेश घर पहुंचा तो वह खून से लथपथ था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मुकेश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी निकोलस पाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Loading

Latest News

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 550 कर्मियों ने थामा इंटक का दामन

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के पूर्व एटक क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल...

More Articles Like This