शराब दुकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। सर्वमंगला देसी शराब दुकान में चोरी करने वाले दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों से एक लोहे का सब्बल, बोरी में रखे 28 पाव प्लेन एवं 20 पाव मशाला शराब जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी समीर खान पिता अलाउद्दीन 23 वर्ष बरमपुर स्कूल पारा और मो जिबराईल उर्फ डब्बू पिता भोख जीरू 22 वर्ष साकिन सर्वमंगला मंदिर के पास को पकड़ा है। दीपमाला नागदेव पति आकाश लक्षवानी उम्र 33 वर्ष साकिन आबकारी उप निरीक्षक वृत्त दर्री गेवरा के द्वारा रात्रि में अज्ञात आरोपियों के द्वारा बरमपुर स्थित देशी मंदिरा दुकान के पीछे दिवार को सेंधमार कर अंदर घुसकर 96 नग देशी प्लेन शराब एवं 96 नग मशाला शराब एवं चिल्हर रूपये को चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला में अपराध क्र. 238/24, धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु सर्वमंगला पुलिस की तत्परता से प्रकरण के अज्ञात आरोपियों को अल्प समय में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।
![]()

