Friday, February 20, 2026

शरारती तत्वों ने बाइक को किया आग के हवाले

Must Read

शरारती तत्वों ने बाइक को किया आग के हवाले

कोरबा। विकासखंड करतला अंतर्गत शरारती तत्वों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना में बाइक जलकर राख हो गई है। आग लगाने वाले युवकों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। उरगा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम कुरूडीह में रहने वाला दीपांशु कश्यप अपने चाचा की बाइक लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेंगचुलभाटा गया हुआ था।रविवार की रात दीपांशु की बाइक घर के बरामदे में खड़ी थी। इस बीच रात लगभग 12 बजे शरारती तत्वों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक से आग की लपटे उठने पर परिवार को जानकारी हुई। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। पानी की मदद से आग को बुझाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक बाइक जलकर राख हो गई थी। दीपांशु ने घटना की सूचना अपने परिवार को दी है। उरगा थाने को अवगत कराय गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण शरारती तत्वों ने बाइक को आग के हवाले किया है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This