Thursday, February 12, 2026

शहर का लापता युवक 10 माह बाद भी नहीं मिला

Must Read

शहर का लापता युवक 10 माह बाद भी नहीं मिला

कोरबा। शहर में रहने वाला एक युवक घर से निकला, इसके बाद नही लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदगी तो दर्ज हुई, लेकिन खोजबीन के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई जाती रही, जिससे दस माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नही मिला। अब परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मदद की गुहार लगाई है। मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रामनगर में रीमा भारती निवास करती हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपा है। जिसके मुताबिक उनका 19 वर्षीय पुत्र विजय भारती उर्फ मोनू दिसंबर 2023 को घर से निकला। इसके बाद नही लौटा। वे अपने बेटे की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नही चल सका। मामले में तत्कालिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदगी तो दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस आज तक उसकी तलाश नही कर सकी। पुलिस सिर्फ कोरा आश्वासन दे रही है। दस माह बाद भी विजय का कोई सुराग नही मिला, जिससे उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से संबंधित थाना चौकी प्रभारी को विजय की तलाश के लिए दिशा निर्देश देते हुए मदद की मांग की है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This