शहर की सड़कों को लगी महापौर की कमीशन की नजर, पुनः भीख माँग कर महापौर की कमीशन भूख को करेंगे शांत – हितानंद अग्रवाल

Must Read

शहर की सड़कों को लगी महापौर की कमीशन की नजर, पुनः भीख माँग कर महापौर की कमीशन भूख को करेंगे शांत – हितानंद अग्रवाल

 

कोरबा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद पर ख़राब सड़क को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़को का निर्माण और कमीशन का खेल किसी से छुपा नही है। पूर्व में भी महापौर के कमीशन के भूख को शांत करने के लिए भाजपा के पार्षदो ने जनता से भीख मांगा था और महापौर को दिया था, लेकिन कठपुतली की तरह चलने वाले महापौर जनता के दुख से दुखी नही है। अपितु उनके दुःख से अपने तिजोरी को भरने में लगे है। करोड़ों के टेंडर में झोल झाल कर जनता के खून पसीने की कमाई से मिले टैक्स का पैसा खा रहे है। जनता जागरूक हो गई है और महापौर को इसका एहसास हो गया है, क्योंकि जनता ने अपने वोटो से जवाब देना शुरू कर दिया है अब वो दिन दूर नही है जब नगरी निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि अगर सड़को की मरम्मत जल्द शुरू नही की गई तो जनता से पुनः भीख मांग कर महापौर को दान में दिया जायेगा और उनके घर में सड़क की बजरी को ले जाकर उनकी तिजोरी में रखा जाएगा ताकि उनकी कमीशन की भूख शांत हो पाये |

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This