Friday, February 13, 2026

शहर की सुंदरता को लग रहा ग्रहण 

Must Read

शहर की सुंदरता को लग रहा ग्रहण

कोरबा। नगर निगम ने शहर की सौंदर्यता के लिए लाखों रुपए खर्च कर जगह-जगह लाइट वाली आकर्षक आई लव कोरबा का बोर्ड लगाया गया है। लेकिन इसके देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। घंटाघर और सीएसईबी चौक पर लगाए गए बोर्ड उखड़ गए हैं। इसके अलावा फौव्वारे भी लंबे समय से बंद पड़े हुए हैं। इसके बाद भी इसके मरम्मत व दुरूस्ती पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह शहर का मुख्य मार्ग है। गौरतलब है कि पहले कुछ ही हिस्से की बोर्ड खराब थी। लेकिन जिम्मेदार ने समय पर इसके सुधार पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण अब धीरे-धीरे यह सभी अक्षर के बोर्ड खराब और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यहां पहुंचे वाले लोगों को निराशा हो रही है। यह स्थिति तब है जब नगर निगम के पास क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This