Friday, February 27, 2026

शारदा विहार रेलवे फाटक से गुजरना हो रहा मुश्किल

Must Read

शारदा विहार रेलवे फाटक से गुजरना हो रहा मुश्किल

कोरबा। पावर प्लांट को कोयला भेजने के लिए शहर से होकर रेलवे ट्रैक गुजरी हुई है। जिसमें से शारदा विहार रेलवे फाटक से गुजरना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सडक़ समपार की दुर्दशा के चलते लोग परेशान हैं। हर दिन यहां छोटी गाडिय़ां फंस रही हैं। रेलवे क्रॉसिंग की दुर्दशा को ठीक नहीं की गई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। कुछ समय पहले ही रेलवे क्रॉसिंग के सुधार कि श्रृंखला में जरूरी काम कराए गए थे, लेकिन उसके बाद फिर रेलवे ने दूसरे काम के लिए यहां खुदाई कर दी। जिससे स्थिति खराब हो गई। बारिश के दिनों में लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। कई बार यहां पर अप्रिय स्थिति पैदा हुई। तब अक्टूबर महीने में शारदा विहार की महिला समिति ने अपने स्तर पर चंदा किया और रेलवे क्रॉसिंग पर हुए गड्ढों को पाटने के लिए मिट्टी व अनुपयोगी सामान को डलवाया, जिससे काफी हद तक राहत हुई। कुछ समय के बाद अब एक बार फिर से स्थिति जस की तस बन गई है। जिसके चक्कर में आए दिन छोटी बड़ी गाडिय़ां फंस रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को गिरने का डर भी सता रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर हफ्ते भर के भीतर रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वे अधिकारियों की शिकायत करेंगे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This