Monday, January 26, 2026

शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बंजारी को स्वयं के भवन का इंतजार, वर्षों से चल रहा कॉलेज भवन का निर्माण कार्य

Must Read

शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बंजारी को स्वयं के भवन का इंतजार, वर्षों से चल रहा कॉलेज भवन का निर्माण कार्य

कोरबा। शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बंजारी विगत 3 वर्षों जिले के लीड कॉलेज शासकीय ईवीपीजी पीजी कॉलेज में संचालित था। अब इसका संचालन शासकीय महाविद्यालय बरपाली में किया जा रहा है।पिछले लगभग 5-7 वर्षों से इस कॉलेज की बिल्डिंग बंजारी में निर्माणाधीन है, जो अब तक कॉलेज प्रबंधन को हैंडओवर नहीं की गई है। कॉलेज तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग भी नहीं है। कॉलेज की परिकल्पना ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आवासीय शिक्षण संस्थान के तौर पर की गई थी। जहां गर्ल्स और ब्वायज दोनों हॉस्टल हैं। यह कॉलेज आवासीय होना था, लेकिन पिछले पांच से सात वर्षों से इसका संचालन अन्य कॉलेज में हो रहा है। पिछले वर्ष तक बंजारी के महाविद्यालय का संपूर्ण प्रबंधन पीजी कॉलेज के प्राचार्य के अधीन था। लेकिन मौजूदा सत्र में इस कॉलेज का प्रबंधन शासकीय महाविद्यालय बरपाली के प्राचार्य को सौंपा गया है। जिसके कारण अब मौजूदा सत्र में बंजारी में एडमिशन लेने वाले छात्रों की कक्षाएं पीजी कॉलेज में नहीं लगाई जा सकती। बंजारी कॉलेज के स्वयं की बिल्डिंग अभी अपूर्ण है। जिसके कारण वर्तमान में बंजारी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों को बरपाली कॉलेज में अध्ययन करना होगा।समस्या यह है कि बंजारी कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर में केवल 5 छात्र ने एडमिशन लिया है। दूसरे और तीसरे वर्ष को मिलाकर भी छात्रों की संख्या बमुश्किल 57 है। बंजारी कॉलेज में बतौर अतिथि व्याख्याता के कुल स्वीकृत 11 पदों के विरुद्ध 8 शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि एक नियमित सहायक प्राध्यापक की यहां नियुक्ति है। स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई बच्चे शहर में रहकर ही करना चाहते हैं। पूर्व में जब तक बंजारी कॉलेज का संचालन पीजी कॉलेज में हो रहा था।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This