Wednesday, February 11, 2026

शिक्षकों का सामूहिक अवकाश 24 को

Must Read

शिक्षकों का सामूहिक अवकाश 24 को

कोरबा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्यभर के शिक्षक अवकाश लेकर 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने संविलयन, पूर्व दिवंगत हुए शिक्षा कर्मियों के परिजन को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति और लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा का स्वागत किया है। उनका कहना है कि देय तिथि से 9 माह का महंगाई भत्ता एरियर्स के रूप में नकद या फिर जीपीएफ खाते में जमा करने और मोदी की गारंटी पूर्ण रूप से लागू करने की मांग लेकर हड़ताल की जाएगी। मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रमोद सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांग मोदी की गारंटी को लागू करना है। इसके अलावा अन्य मांगें भी शामिल हैं। 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This