Thursday, February 19, 2026

शिक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

Must Read

शिक्षिका पर गिरी निलंबन की गाज

कोरबा। विकासखंड करतला के शासकीय प्राथमिक शाला परानूपारा में रश्मिन खुंटे बतौर शिक्षिका पदस्थ हैं। जिनकी पुत्री कु. खुशबू रानी खुंटे का चयन पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना 2022- 23 में हुआ है। चूंकि श्रीमती खुंटे शासकीय शिक्षिका हैं। उनके द्वारा षडयंत्रपूर्वक वास्तविकता को छुपाते हुए गलत जानकारी देकर अपनी पुत्री का चयन कराया गया। जांच अधिकारियों द्वारा दिए गए उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ मिली शिकायत पर 25 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने के कारण शिक्षिका रश्मिन खुंटे को छग सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 तथा 10 के तहत निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला नियत किया गया है। कलेक्टर द्वारा अनुमोदन पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी किया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This