शीतलहर ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन

Must Read

शीतलहर ने दिन में भी बढ़ाई ठिठुरन

कोरबा। मौसम में बदलाव जारी है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार की शाम धीरे-धीरे हवाएं चलने लगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और ठंड ने लोगों को परेशान किया। शनिवार सुबह भी शीत लहर का असर बना रहा।जनवरी के दूसरे पखवाड़े में भी मौसम रंग बदल रहा है और इससे लोग परेशान हैं। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन रात में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। कोरबा का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यनूतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सडक़े भी शाम को ठंड के कारण सूनी हो रही है। इसका असर शहर में होने वाले व्यापार पर भी पड़ रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा थोड़े पहले ही दुकानें बंद होने लगी है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This