शॉर्ट कट का चक्कर पड़ा महंगा, नाले में जा गिरी ट्रेलर
कोरबा। शॉर्ट कट का चक्कर एक भारीवाहन का बड़ा महंगा पड़ गया, खदान जाने के जल्दबाजी में कच्चे रास्ते में ट्रेलर वाहन को उतार दिया जिससे वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के बाद चालक मौके से गायब हो गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर मुस्कान पेट्रोल पंप के ठीक बाजू में कच्चे रास्ते में से होकर कुसमुंडा थाना चौक की ओर जाने वाले रास्ते में एक खाली ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएच 4515 अनियंत्रित होकर पलट गई और लक्ष्मण नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है की इस कच्चे मार्ग का प्रयोग दुपहिया वाहन करते है, परंतु जल्दबाजी के चक्कर में चारपहिया और ट्रेलर वाहन भी गुजरने लग जाते है। इसी जल्दबाजी के चक्कर में यह ट्रेलर कच्ची सडक़ से नीचे उतर कर बाई ओर नाले की तरफ पलट गई, गनीमत ये रही की की दाई ओर नही पलटी अन्यथा कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो जाते, लोगों की जान पर बन आती। पुलिस को चाहिए कि ऐसे ट्रेलर वाहन और चालकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे ये आपने रास्ते को छोडक़र ना चलें और ना ही किसी की जान पर बन आए।
![]()

