शोरुम के सर्विस सेंटर में लगी आग
कोरबा। सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में संचालित टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। सर्विस सेंटर में आग लगते की अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में सर्विस सेंटर में रखे दो कार पूरी तरह से जल गई।
![]()




























