शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप

Must Read

शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप

कोरबा।विकासखंड कोरबा के एक गांव में रहने वाली 50 साल की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।बताया जाता है कि गुरुवार रात लगभग 10 बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला को जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। उसे उठाकर विकासखंड कोरबा अंतर्गत स्थित छछांग झोरकी के जंगल ले गए। सागौन बाड़ी में दोनों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। अपनी आबरू बचाने के लिए महिला जोर-जोर से चिल्लाती रही। इस बीच सड़क से आने-जाने वाले कुछ लोगों ने महिला की आवाज सुनी। थोड़ी देर रूकने के बाद लोग वहां पहुंचे जहां जंगल में सड़क से कुछ मीटर की दूरी पर बाइक की लाइट जल रही थी। युवकों को देखकर दुष्कर्म की घटना में शामिल युवक इधर-उधर फरार हो गए। युवकों की मदद से महिला को जंगल से बाहर निकाला गया। उसे घर पहुंचाया गया। मामले की शिकायत शुक्रवार को रजगामार चौकी में की गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने रामकिशन और सोहनराम नाम के दो लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This