Sunday, February 15, 2026

शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट

Must Read

शौच के लिए जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट
पसान रेंज के कुम्हारीसानी जंगल में हुआ हाथी से सामना

कोरबा। अल सुबह दिशा मैदान के लिए जंगल गए ग्रामीण का सामना लोनर हाथी से हो गया। हाथी ने संूड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। वन अमला द्वारा हाथी की निगरानी के साथ ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।
मरवाही क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथी ने एक दिन पूर्व ग्रामीण को मौत के घाट उतारा था। हाथी रात में मरवाही से होते हुए पसान रेंज अंतर्गत कुम्हारीसानी जंगह पहुंचा था। कुम्हारीसानी अंतर्गत छेरकापारा निवासी गोपाल प्रसाद गोंड़ 22 वर्ष पिता रामगोपाल गोंड़ शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे शौच के लिए जंगल की ओर गया हुआ था। जहां उसका सामना लोनर हाथी से हो गया। हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। अन्य ग्रामीण जब कुछ देर बाद जंगल की ओर गए तो उन्होंने गोपाल का शव देखा। जिसकी सूचना वनविभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराने के साथ ही मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपए की तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की। हाथी ने पिछले 48 घंटे के भीतर मरवाही और कोरबा जिला में दो ग्रामीणों को मौत की नींद सुला दी है। जिसे लेकर कोरबा के पसान सहित मरवाही क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
पसान-मरवाही की सीमा पर है हाथी ग्रामीण गोपाल प्रसाद को मौत के घाट उताने के बाद हाथी कुम्हारीसानी जंगल से आगे बढ़ गया है। हाथी पसान रेंज और मरवाही वनपरिक्षेत्र की सीमा पर डेरा डाले हुए है। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत वनअमला सीमा पर निगरानी कर रहा है। ड्रोन कैमरा की मदद से हाथी पर नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर मरवाही वनअमला भी हाथी की निगरानी को लेकर सक्रिय है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This