श्याम मरकाम पर गोंगपा ने जताया विश्वास, कोरबा सीट पर दिया टिकट
कोरबा। गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कोरबा सहित 10 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में कोरबा से श्याम सिंह मरकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट:ीय अध्यक्ष व पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें 10 सीटों के प्रत्याशी तय किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। कोरबा लोकसभा सीट पर उतारे गए प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम स्थानीय हैं। इस सीट पर अब तक हुए चुनाव में हीरासिंह मरकाम व उनके पुत्र चुनाव लड़ते रहे हैं। 2009 व 2014 में हीरासिंह मरकाम ने चुनाव लड़ा था। पहली बार उन्होंने 32 हजार 962 और 2014 में 52 हजार 753 वोट हासिल कर तीसरे पायदान पर रहे थे। उनके निधन के पश्चात उनके पुत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम ने 2019 में चुनाव लड़ा था। इस बार भी गोंगपा तीसरे पायदान पर रही, लेकिन गत चुनाव 2014 के मुकाबले वोट कम मिले थे। तुलेश्वर सिंह मरकाम को 37 हजार 414 वोट मिले थे। कोरबा सीट पर तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में गोंगपा प्रदर्शन करती रही है। इस बार श्याम सिंह मरकाम को यह जिम्मेदारी दी गई है।
![]()




























