Monday, February 16, 2026

श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान 28 से

Must Read

श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान 28 से

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर कोरबा में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 28 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 28 जनवरी को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा कथा वाचक बाल व्यास पंडित सुयश दुबे होंगे। जिनके मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का रसपान गौरी शंकर मंदिर दुर्गा पंडाल एमपी नगर में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक कराया जाएगा आयोजन समिति के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे कलश यात्रा तत्पश्चात वेदी पूजन के साथ कथा प्रारंभ होगी, 29 जनवरी को कपिल चरित्र, 30 जनवरी को वामन एवं प्रहलाद चरित्र ,31 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव 1 फरवरी गोवर्धन पूजा 2 फरवरी को रुक्मणी विवाह 3 फरवरी सुदामा चरित्र एवं चढ़ोत्तरी के साथ कथा विश्राम किया जाएगा। 4 फरवरी को गीता हवन सहस्त्र धारा के साथ भंडारे का आयोजन रखा गया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This