श्री शिव औषधालय में मनाई जाएगी धनवन्तरी जयंती
कोरबा। आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी की जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस वन हेल्थ के लिए आयुर्वेद की थीम पर वैद्य निर्मल अवस्थी राष्ट्रीय समन्वयक, लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान दिल्ली भारत के मुख्य आतिथ्य में धनवन्तरी जयंती मनाई जाएगी। जांजगीर- चाम्पा जिले के एक शाम शहीदों के नाम के सुप्रसिद्ध गायक व सुप्रसिद्ध आयुष चिकित्सक डॉ. रवि शराफ की सुमधुर आवाज में देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम शिव औषधालय, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदु परिषद एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त संयोजकत्व में श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आर.पी.नगर फेस 2 शिवजी नगर रोड निहारिका कोरबा में रखा गया है।
![]()

