Friday, February 6, 2026

श्री सप्तदेव मंदिर में मनाया गया भादी अमावस्या उत्सव, 501 महिलाओं ने राणीसती दादी चरित्र मानस का किया संगीतमय मंगलपाठ

Must Read

श्री सप्तदेव मंदिर में मनाया गया भादी अमावस्या उत्सव, 501 महिलाओं ने राणीसती दादी चरित्र मानस का किया संगीतमय मंगलपाठ

कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर में शुक्रवार को Óश्री भादी अमावस्या उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री सप्तदेव मंदिर की स्थापना के पश्चात इस वर्ष इस उत्सव को 30 वॉ वर्ष होने के कारण भारी उत्साह रहा। मंदिर में भगवान की पूजा आरती एवं जात जडूला का कार्यक्रम एवं श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। मंदिर में दोपहर 3 से रत 9 बजे तक लगभग 501 महिलाओं द्वारा श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया, कोलकोता से आए अनिल लाटा एवं पार्टी के द्वारा दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया इसके पश्चात 56 भोग, एवं महाआरती की गई। प्रतिवर्षानुसार वर्ष भर जिन जिन महिलाओं एवं बालिकाओं ने सर्वाधिक मंगलपाठ किया है उन्हें श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। उन्हें सम्मान पत्र प्रदत किया गया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This