Wednesday, February 4, 2026

श्री सप्तदेव मंदिर में 15 को मनाया जाएगा भादी अमावस्या उत्सव

Must Read

श्री सप्तदेव मंदिर में 15 को मनाया जाएगा भादी अमावस्या उत्सव

कोरबा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में आज शुक्रवार को श्री भादी अमावस्या उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। मंदिर की स्थापना के पश्चात इस वर्ष इस उत्सव को 30 वॉ वर्ष होने के कारण इसे बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियों की गई है। प्रातः मंदिर में भगवान की पूजा आरती एवं जात जडूला का कार्यक्रम होगा एवं श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा। मंदिर में दोपहर 2.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक लगभग 501 महिलाओं द्वारा श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जायेगा, इस मंगलपाठ हेतु कोलकोता से अनिल लाटा एवं पार्टी विशेष रूप से कोरबा पधारे है। जिनके द्वारा दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जायेगा इसके पश्चात 56 भोग, गजरा, धमाल एवं महाआरती की जायेगी।इस भव्य मंगलपाठ में जिन महिलाओं को सम्मिलित होना है वे अपना पंजीयन शीघ्र मंदिर में करा सकते है। मंगलपाठ में सम्मिलित होने वाली महिलाएं अपने पूर्ण परिधान में उपस्थित रहेगी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इस अवसर पर वर्ष भर जिन जिन महिलाओं एवं बालिकाओं ने सर्वाधिक मंगलपाठ किया है उन्हें श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा तथा उन्हें सम्मान पत्र प्रदत किया जायेगा। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने सभी भक्तजनो से आग्रह किया है कि श्री भादी अमावस्या उत्सव पर मंदिर में अधिक से अधिक की संख्या में सह-परिवार पधारकर पुण्य के भागी बने।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This