Thursday, February 12, 2026

संकेतक बोर्ड भटका रहा है राहगीरों को रास्ता

Must Read

संकेतक बोर्ड भटका रहा है राहगीरों को रास्ता

कोरबा। पतरापाली -कटघोरा एनएच पर पाली थाना के अंतर्गत स्थित डूमरकछार चौक के पास दिशा सूचक बोर्ड को गलत लगाया गया है। तीर का निशान उल्टी दिशा बताता है। इस कारण राहगीर, यात्रियों को परेशानी होती है। दरअसल यहां एक दिशा सूचक बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें पोटापानी की ओर जाने के लिए लगी तीर का निशान दीपका की ओर बताता है। इसके साथ पतरापाली के लिए तीर का निशान सामने की ओर बताता है जो सही है। इन मार्ग के लिए बताने वाला तीर का निशान सही दिशा नही बता रहा है,बल्कि तीर का निशान उल्टी दिशा में ले जा रहा है। पोटापानी जाने के लिए लगी इस बोर्ड दीपका की तरफ इशारा करके बताया गया है। यहां तीर का निशान उल्टी दिशा की ओर जाने के लिए बताता है।डूमरकछार चौक पर स्थित चाय की दुकान चलाने वाले समाजसेवी बसंत गुप्ता बताते हैं कि गलत निशान होने से यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार यात्री पूछताछ करते हैं और इसके लिए एनएचएआइ को दोषी ठहराते हैं। लोग कहते हैं कि नेशनल हाइवे अथारिटी को पहल कर इस भूल सुधार को दुरुस्त करना चाहिए।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This