संगठन और अधिक मजबूत बनाने का किया जाएगा प्रयास: मोदी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संभाला पदभार

Must Read

संगठन और अधिक मजबूत बनाने का किया जाएगा प्रयास: मोदी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संभाला पदभार

कोरबा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने रविवार को पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज पहुंचकर पदभार संभाल लिया। पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के बाद संगठन की जिम्मेदारी संभाली। शनिवार को भाजपा प्रदेश संगठन ने मनोज शर्मा को पद से हटाने के बाद गोपाल मोदी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। भाजपा जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि संगठन में फेरबदल होते रहता है। नई नियुक्ति के तहत गोपाल मोदी को जिम्मेदारी दी गई है। हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी एकजुट हैं। इसके पहले कई स्थानों जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का स्वागत किया गया। मोदी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल साहू, जोगेश लांबा, नवीन पटेल, संदीप सहगल, ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This