Friday, October 31, 2025

संग्रहलय में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बंदूक और सिक्के बरामद

Must Read

संग्रहलय में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बंदूक और सिक्के बरामद

कोरबा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके पास से चुराए हुए बंदूक और सिक्के बरामद किए गए हैं। मामले की पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। कुछ दिन पूर्व घंटाघर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में घुसकर संग्रहालय में रखी प्राचीन कालीन बंदूक और सिक्कों की चोरी कर ली गई थी। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस रामपुर ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी थी। पूर्व में कुछ आरोपी पकड़े भी गए थे वहीं शनिवार को पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक बंदूक और कुछ सिक्के बरामद किए गए हैं, जिसे न्यायलय में पेश कर दिया गया।

Loading

Latest News

पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय भूमि का बोर्ड

दलालों की साजिश में फंसी पुश्तैनी जमीन! — कोरबा निवासी ने कलेक्टर से लगाई गुहार   कोरबा। ग्राम दादर खुर्द, तहसील...

More Articles Like This