Tuesday, February 10, 2026

संतुलित आहार एवं तनाव रहित नियमित दिनचर्या से महिलाएं रहेंगी निरोगी, पाटीदार भवन में स्वास्थ्य पर आधारित सेमिनार का आयोजन

Must Read

संतुलित आहार एवं तनाव रहित नियमित दिनचर्या से महिलाएं रहेंगी निरोगी, पाटीदार भवन में स्वास्थ्य पर आधारित सेमिनार का आयोजन

 

कोरबा। संतुलित आहार एवं तनाव रहित नियमित दिनचर्या से पीसीओडी की समस्या से महिलाएं एवं युवतियां सुरक्षित रह सकती है। उक्त बातें भारतीय योग संस्थान की क्षेत्रीय प्रमुख आभा अग्रवाल ने विशेष सेमिनार में व्यक्त किए। सेमिनार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजराती समाज की महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत पाटीदार भवन में आयोजित किया गया था। योग प्रशिक्षका श्रीमती आभा अग्रवाल ने इस अवसर पर महिलाओं को मेनोपॉज, फाइब्रॉयड एवं पीसीओडी की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए इससे बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। नियमित विशिष्ट योग अभ्यास, प्राणायाम एवं प्राकृतिक चिकित्सा से उपरोक्त सभी समस्याओ का प्रभावी निदान संभव है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This