संबित मिश्रा होंगे कोरबा जिला पंचायत सीईओ
कोरबा। जिला पंचायत सीईओ का पद विश्वदीप के स्थानांतरण के बाद से खाली था। अंततः इस पद पर नई पद स्थापना दे दी गई है। राज्य शासन संबित मिश्रा, भाप्रसे (2018), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। दबंग दुनिया ने जिला पंचायत सीईओ के खाली पड़े पद को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इस मामले में कोरबा प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का भी ध्यान आकर्षित कराया था। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर तत्काल संज्ञान लेने की बात कही थी।
![]()

