Saturday, February 14, 2026

सडक़ किनारे पलटी थार, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

सडक़ किनारे पलटी थार, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। गेवरा में गरुड़ नगर कॉलोनी के पास सेंटर वर्कशॉप रोड में एक थार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। राहगीरों ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात की हो सकती है। हादसा कैसे हुआ और इसमें कितने लोग घायल हुए, यह जानकारी स्थानीय पुलिस जुटा रही है। दुर्घटनाग्रस्त थार को देखने से ऐसा लगता है कि यह हाल में ही खरीदी गई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मध्य रात्रि को हुए हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और वे लोग कौन थे, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। लेकिन घटना को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि शराब के नशे में चालक के होने की वजह से यह सब हुआ होगा। लोगों से मिली प्राथमिक सूचना के आधार पर दीपका पुलिस मामले में आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This