Friday, February 6, 2026

सडक़ पर कोयला परिवहन का दबाव बढ़ने से लग रही जाम

Must Read

सडक़ पर कोयला परिवहन का दबाव बढ़ने से लग रही जाम

कोरबा। सडक़ मार्ग से कोयला परिवहन में वृद्धि से यातयात का दबाव तेज से बढ़ रहा है। बड़ी गाडिय़ां सडक़ पर तो उतर ही रही हैं, छोटी गाडिय़ों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सालाना छोटी बड़ी 19 से 20 हजार गाडिय़ां सडक़ों पर उतर रही हैं। इससे शहर और इसके बाहरी इलाके में यातायात का दबाव बढ़ गया है। शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। बाहरी इलाको में दुर्घटनाएं हो रही है। परिवहन विभाग के रिकार्ड बताते हैं कि पांच साल में एक लाख एक हजार से अधिक नई गाडिय़ां सडक़ पर उतरी हैं। इसमें सबसे अधिक दोपहिया है। आकड़े बताते है कि सडक़ों पर यातायात का दवाब तेजी से बढ़ रहा है।

इंदिरा विहार कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन और बेतरतीब पार्किंग धड़ल्ले से हो रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके इन लापरवाह चालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। टीपी नगर में एक जहां अब तक मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की जा रही थी। अब लापरवाह वाहन चालक इंदिरा विहार कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भारी वाहन दौड़ा रहे हैं। वहीं बेतरतीब ढंग से पार्किंग भी कर रहे हैं। इस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने में लोगों काफी असुविधा हो रही है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This