Saturday, February 14, 2026

सडक़ हादसे में एक युवक की गई जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Must Read

सडक़ हादसे में एक युवक की गई जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। कटघोरा क्षेत्र में हुए हादसे में फिर एक युवक ने जान गंवाई है।
कटघोरा क्षेत्र में हुए भीषण सडक़ हादसे के दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात जबरदस्त सडक़ हादसा हुआ। मृतक का नाम रविकांत बंजारे बताया जा रहा है, जो कटघोरा के वार्ड नंबर तीन का निवासी था। वहीं कार चालक भी कटघोरा का निवासी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कार चालक के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे का लाईव वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद कार सवार ने कोर्ट की दीवार को भी टक्कर मार दी,जिससे बाउंड्रीवॉल टूट गई। हादसे से कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This