सडक़ हादसे में खदान कर्मी हुआ घायल

Must Read

सडक़ हादसे में खदान कर्मी हुआ घायल

कोरबा। बांकीमोंगरा के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। हादसे में स्कूटी सवार अंबेडर नगर बनवारी साइड बांकीमोंगरा में रहने वाला खदान कर्मी पंचुराम साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना पांच मई की है। पंचुराम एसईसीएल सिंघाली खदान में कार्यरत था। वह स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एयू 6630 वापस घर लौट रहे थे।बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग एक ढाबा के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 04 पीके 4100 के चालक ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। हादसे में पंचु घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एसईसीएल बांकीमोंगरा के अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से पंचु को बिलासपुर हायर सेंटर रेफर किया गया। पंचु के पुत्र जय राम ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले...

More Articles Like This