सडक़ हादसे में फिर गई एक की जान
कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। गोढ़ी मार्ग पर हुए हादसे में फिर एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। बीती रात दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि हादसा धूल के चलते हुआ है। मौके से भारी वाहन का चालक फरार हो गया है। घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोढ़ी के पास की है। एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौक पर ही मौत हो गई। मृतक करण सिंह चौहान (29 वर्षीय) कुरुडीह का निवासी था। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि राखड़ लोड भारी वाहनों के चलते सडक़ पर उड़ रहे धूल से लोग परेशान हैं। कुछ दिनों पहले ही ओवरलोड राखड़ वाहनों पर प्रतिबंध लगाने ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था।
![]()

