सडक़ हादसे में बाइक चालक घायल

Must Read

सडक़ हादसे में बाइक चालक घायल

कोरबा। दीपका क्षेत्र के तिवरता मुख्य मार्ग पर ट्रेलर चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। घायल की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम लिटियाखार निवासी बसंत श्याम जीटीपी कंपनी में काम करता है। वह गुरुवार को कंपनी से वापस बाइक क्रमांक सीजी 12 एके 0141 से घर लौट रहा था। तिवरता वर्मा मेडिकल के पास पहुंचा था। मार्ग पर ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएन 1070 के चालक ने ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक चालक बसंत घायल हो गया। आरोपी ट्रेलर चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। उसने पत्नी को फोन से घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पत्नी अमरिका श्याम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चालने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This