Friday, February 13, 2026

सडक़ हादसे में बाइक सवार की गई जान

Must Read

सडक़ हादसे में बाइक सवार की गई जान

कोरबा। नकटीखार के कचांदी नाला पुल के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था जिसे विपरीत दिशा से आ रहे भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना की जानकारी आसपास से आवागमन करने वाले लोगों को हुई जिन्होंने मौके से ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना प्राप्त होने पर सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। मृतक की शिनात में पुलिस जुटी हुई है। सडक़ हादसों में कमी नहीं आ रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This