Wednesday, February 11, 2026

सडक़ हादसे में बाइक सवार की गई जान

Must Read

सडक़ हादसे में बाइक सवार की गई जान

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम जारी है। नुनेरा के भीमसेनिया जंगल से गुजरते समय तेजरफ्तार बाइक के बेकाबू होने से इसमें सवार दो लोग सडक़ पर गिर गए। इनमें से एक को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।दीपका थाना अंतर्गत नोनबिर्रा निवासी नटवर प्रसाद दुबे ऊर्फ निरू (25) अपने साथी खिलेन्द्र राजपूत के साथ अपनी बाइक सीजी-12-बीजे-3359 में गुरुवार को पाली गया था। यहां से दोपहर 2 बजे वे दीपका की ओर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक नटवर चला रहा था। दोपहर करीब 2 बजे उनकी बाइक पाली से दीपका के बीच नुनेरा के भीमसेनिया जंगल मेन रोड से गुजर रही थी। इस दौरान बाइक तेजरफ्तार होने से बाइक बेकाबू होकर सडक़ पर गिर गई। इससे वे दोनों भी सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। इनमें से नटवर प्रसाद की गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि खिलेन्द्र के हाथ-पैर में चोट पहुंची। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This