Wednesday, February 11, 2026

सड़कों पर ऑटो के जगह-जगह अघोषित स्टैंड, ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, सड़क पर जाम लगने के साथ हादसे की भी आशंका

Must Read

सड़कों पर ऑटो के जगह-जगह अघोषित स्टैंड, ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, सड़क पर जाम लगने के साथ हादसे की भी आशंका

कोरबा। सड़कों पर ऑटो के अघोषित स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस और निगम द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क पर जाम लगने के साथ ही हादसे की भी संभावना बन रही है। एक नहीं कई चौराहे व सड़क पर इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।शहर में ओवरब्रिज से सर्वमंगला मार्ग, टीपीनगर चौक, सीएसईबी चौक, कोसाबाड़ी चौक, निहारिका मार्ग पर जगह-जगह ऑटो के अघोषित स्टैंड बन चुके हैं। कोसाबाड़ी चौक के मोड़ पर ऑटो खड़े हो रहे हैं। साथ ही चौक से हनुमान मंदिर जाने वाले अंधे मोड़ के समीप भी सड़क पर बेतरतीब तरीके से ऑटो खडे़ किए जा रहे हैं। इस मार्ग पर आएदिन सड़क हादसे होते रहते हैं। ऑटो खड़े रहने की वजह से दूसरी दिशा से आ रहे वाहन नहीं दिख पाते हैं। इसी तरह निहारिका मार्ग पर कई निजी नर्सिंग होम के सामने आठ से दस ऑटो सड़क व दुकानों के सामने खड़े रहते हैं। इनकी वजह से मार्ग पर जाम के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सीएसईबी चौक पर पुल के समीप मोड़ पर ऑटो बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं जबकि इनके लिए आगे स्टैंड की व्यवस्था की गई है। इसी तरह टीपीनगर चौक पर पावर हाउस मार्ग पर ऑटो कतार से खड़े रहते हैं।शहर के दोनाें पुराने और नए बस स्टैंड मार्ग पर ऑटो बेतरतीब तरीके से खड़े रहते है। इससे दुकानों में आने वाले ग्राहकों को गाड़ियां खड़ी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बॉक्स

हर चौराहे पर ऑटो स्टैंड के लिए जगह तय करने की जरूरत

शहर में करीब दो से तीन हजार ऑटो संचालित हैं। इनके लिए व्यापक तौर पर हर चौराहे में स्टैंड की जरुरत है। दरअसल 50 से 100 ऑटो चालक हर चौराहे पर रहते हैं। जहां से वे सवारी लेने और छोड़ते हैं। निगम को सर्वे करके स्टैंड बनाना चाहिए। ताकि आम लोगाें व ऑटो चालकों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

बॉक्स

सड़क किनारे ठेले और ऑटो भी, जाम लगा रहे

ओवरब्रिज से सर्वमंगला मार्ग पर सड़क किनारे फल के ठेले और ऑटो की अघोषित पार्किंग से गुजरना मुश्किल हो गया है। फाटक के बंद होते हुए सड़क पर दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतार लग जाती है। कई बार इसे हटाया गया है, लेकिन फिर से वही स्थिति बन जाती है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This