Tuesday, February 17, 2026

सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत

Must Read

सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत

कोरबा। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है इसमें राहगीर मारे जा रहे हैं। इसी हफ्ते अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे का यह सिलसला थम नहीं रहा है।बांकीमोंगरा क्षेत्र में बायपास रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुराकछार बस्ती में रहने वाले व्यक्ति के रूप में की गई है।दुर्घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। बस्ती में रहने वाला सुधीर चौहान नाम का व्यक्ति बाइक से बायपास रोड की ओर गया था। रास्ते में तेज रतार वाहन ने सुधीर को टक्कर मार दिया। सुधीर सड़क पर गिर गया। गाड़ी का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। सुधीर की मौत हो गई। बताया जाता है कि सुधीर को ठोकर मारने वाली गाड़ी राखड़ परिवहन के कार्य में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से घटना को लेकर जानकारी लिया। आगे की जांच कर रही है। बताया जाता है कि सुधीर का एक ढाई साल का पुत्र है। पिता की मौत से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए थे। दुर्घटना का कारण राखड़ लोड गाड़ी की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This