कोरबा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुगम व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने पुलिस ने संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू की है। इसके तहत एडिशनल एसपी लखन पटले के नेतृत्व में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के साथ शहर के थाना-चौकी प्रभारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस दौरान बेतरतीब पार्किंग पर कार्रवाई, संदिग्धों लोगों व अड्?डेबाजी करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। सोमवार को शहर के टीपीनगर क्षेत्र में एडिशनल एसपी पटले के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर, ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर समेत पुलिस बल ने पेट्रोलिंग की।
![]()




























