कोरबा। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। शहर के लोगों ने अग्रसेन चौक पर लगाए गए विशाल पर्दे पर इस मैच का आनंद लिया। भारत के बल्लेबाजों के चौके-छक्के और लिए जाने वाले विकेट पर लोग झूमते नजर आए। जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर भारत माता के जयकारे भी लगाए। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।
![]()

