Thursday, February 12, 2026

सड़क पार कर बनखेता होते हुए दलदली नाला पहुंचे हाथी

Must Read

सड़क पार कर बनखेता होते हुए दलदली नाला पहुंचे हाथी

 

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज में हाथियों का दल मौजूद है। गुरुवार को दोपहर के बाद हाथियों को सलाईगोट- चोटिया खदान रोड पथरा कुडा के पास सड़क पार करते देखा गया। हाथियों को सड़क पार करते देख यहां दूर खड़े ग्रामीणों के द्वारा शोर मचा कर उन्हें दूर रखने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पार करते हुए हाथी बनखेता होते हुए दलदली नाला की ओर चले गए। हाथी खेतों में मौजूद थे कि ग्रामीणों ने पीछा करते हुए शोर मचाकर और तरह-तरह की आवाज़ निकालकर इन्हें जंगल की ओर खदेड़ा ताकि फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके। वन विभाग और अमला ग्रामीणों को लगातार हाथियों से दूर रहने की हिदायत दे रहा है। हाथियों के दल में बच्चे भी शामिल हैं जिनकी सुरक्षा के प्रति हाथी काफी संवेदनशील और गंभीर होते हैं। जरा सा भी खतरे का आभास होते ही वे आक्रामक भी हो सकते हैं, लेकिन हाथियों के उत्पात के कारण अपने खेत,खलिहान, घर, फसल, जान की रक्षा के प्रति चिंतित ग्रामीणों के द्वारा हाथियों को अपने निवास ग्राम क्षेत्र में आने से रोकने के लिए स्वयं ही शोर मचाकर व तरह-तरह से प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This