कोरबा। मुड़ापार शारदा बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से वाहन चालक की मौत हो गई। देर रात 2बजे घटी घटना घटित हुई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग वार्ड पार्षद ने की थी। उन्होंने कहा था कि मार्ग पर आबादी वाला क्षेत्र है। भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए।
![]()

