सड़क हादसे में पिता पुत्री घायल
कोरबा। मोरगा के नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में कार में सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बखसरा निवासी हर प्रसाद रात्रे कार से पुत्री को लेने के लिए अंबिकापुर गया था। वापस लौटते समय नेशनल हाइवे 130 मोरगा के मुय मार्ग पर पहुंचे थे। इस बीच टैंकर चालक ने हर प्रसाद की इक्को कार क्रमांक सीजी 12 बीडी 1827 को पीछे से ठोकर मार दिया। हादसे में कार में सवार हर प्रसाद व उसकी पुत्री लेखनी खांडे घायल हो गए।
![]()




























