सड़क हादसे में राइस मिल से घर लौट रहे हमाल की हुई मौत
कोरबा। राइस मिल से घर लौट रहे एक हमाल को ट्रक ने ठोकर मार दिया। उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान ग्राम रजकम्मा निवासी चमारसिंह मंझवार (25 वर्ष) से की गई है। बताया जाता है कि चमार सिंह कटघोरा के सरस्वती राइस मिल में हमाली का काम करता था। दो फरवरी की रात चमार सिंह बाइक से लौट रहा था। रजकम्मा भीमसेनिया तालाब से टोल नाका के बीच लगभग नौ बजे ट्रक सीजी 10 बीजे 3647 के चालक ने चमारसिंह की बाइक को ठोकर मार दिया। वह सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोटें आई। घायल को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान चमारसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। घटना के समय ट्रक कटघोरा की ओर से पाली तरफ जा रहा था।
![]()




























