कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा-कुसमुंडा बायपास पर शुक्रवार की शाम गंगानगर के पास तेज रफ्तार बाइक मिनीडोर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरु नगर गेवरा निवासी अंकित शर्मा पिता विनोद शर्मा (24) गेवरा खदान के निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर था। शुक्रवार को वह मोनू यादव के साथ कुसमुंडा से बाइक सीजी 12 बीयू 6303 में घर लौट रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। गंगानगर के पास मिनीडोर-सीजी 12 बीके 7876 से बाइक जा टकराई। हादसे में अंकित के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू गंभीर रूप से घायल हो गय। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल युक्क को कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है।
![]()

