सतरेंगा में नए साल पर दिया गया स्वच्छता जा संदेश, चलाया गया जागरूकता अभियान, किंग कोबरा के लगे बैनर को देखने लोगों में दिखा उत्साह
कोरबा। नए साल के पहले दिन जिले के समस्त प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शहर के साथ अन्य जिले से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ नए साल को यादगार मनाने पहुंचे थे। साथ ही लोगों ने अपने परिवार और मित्रों के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य का खूब आनंद लिया। कहीं कहीं तो गाने की धुन पर लोग थिरकते नजऱ आए। इन सब के बीच इस बात का भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि वन्य जीवों के साथ साथ के उसके रहवास का संरक्षण भी उतना ही जरूरी हैं। वन्य जीव और उसके रहवास को संरक्षित करने के लिए बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस शर्त है हम मानवीय गतिविधियों को कम करे या सीमित करें तो जो उनका रहवास या जंगल खुद ही अपने आप को बढ़ा लेता हैं या ठीक कर लेता हैं। जैसे हम पेड़ काटना बंद कर देंगे तो जंगल अपने आप बढ़ जाएगा। हमें जंगल को साफ करने की ज़रूरत नहीं हैं। लोग उस जंगल को गंदा न करें। नदियों को गंदा न करें तो ही वो जंगल अपने आप को अच्छा बना लेगा। इस दिशा में कोरबा में अभी एक दुर्लभ किंग कोबरा सरंक्षण का काम चल रहा हैं। किंग कोबरा की संख्या को बढ़ाने के लिए बेहद ही अहम है। देखा गया हैं प्रति वर्ष पर्यटन स्थलों में प्लास्टिक , बोटल अन्य कचरा फेंक जाते हैं, जो कभी नष्ट नहीं होते। निश्चित ही लोग जब अपने साथ भोजन पानी की व्यवस्था लायेंगे तो आस पास कचरा फैलेगा तो इस बात को ध्यान में रखते हुए किंग कोबरा संरक्षण प्रोजेक्ट के अंतर्गत वन विभाग के साथ स्वच्छता अभियान के लिए सतरेंगा पर्यटन पहुंच कर कर जगह जगह बैनर लगाया गया। साथ ही स्वच्छता बैनर को हाथ में लेकर सुबह से लेकर शाम तक लोगों के बीच पहुंच कर कूड़ा कचरा शराब की बोटल प्लास्टिक को यहां वहां न फेकने का आग्रह किया गया। साथ ही जन जागरूकता के लिए लोगों से अपील करते रहे। जिसको देख कर लोगों ने खूब सराहना किया। बैनर को देखा तो लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ और लोगों को समझते देर नहीं लगी कि वन विभाग और नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी स्वच्छता के लिए निवेदन कर रहा हैं। वहीं पार्क में लगे सर्प की जानकारी वाले बैनर को देख लोगों की भीड़ लगातार देखते हुए नजऱ आई। इसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने सांपो से जुड़ी जानकारी प्राप्त किया। किंग कोबरा विशेष तौर पर चर्चा का विषय बना। अभियान में सीनियर बायोलॉजिस्ट मयंक बागची, बीट गार्ड शिव कुमार,वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी, राकेश मानिकपुरी, नरेश, गौतम और वन समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं।
![]()




























