Sunday, March 1, 2026

सतर्कता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत एसईसीएल में आईईएम बैठक सम्पन्न

Must Read

सतर्कता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत एसईसीएल में आईईएम बैठक सम्पन्न

कोरबा।एसईसीएल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर (आईईएम) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विनायक राव तुरागा (आईओएफ़एस) द्वारा की गई। इस अवसर निदेशक तकनीकी (संचालन एवं योजना/परियोजना) एसएन कापरी, महाप्रबंधक (सतर्कता) प्रकाश चन्द्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण एवं अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों से भी अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।बैठक में श्री राव द्वारा भ्रष्टाचार के कारणों, इससे लडऩे, व्हिसल ब्लोअर जैसे मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे। इसके साथ-साथ बैठक में एसईसीएल द्वारा पब्लिक प्रोक्योरमेंट में पारदर्शिता, समानता और प्रतिस्पर्धात्मकता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई।सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, केंद्रीय सतर्कता आयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, संस्थानों और स्वायत्त निकायों आदि द्वारा इंटीग्रिटी पैक्ट (आईपी) की अवधारणा को अपनाने और लागू करने की सिफारिश करता है। इंटीग्रिटी पैक्ट अनिवार्य रूप से संभावित विक्रेताओं/बोलीदाताओं और खरीदार के बीच एक समझौते की परिकल्पना करता है, जो दोनों पक्षों के व्यक्तियों/अधिकारियों को अनुबंध के किसी भी पहलू/चरण में किसी भी भ्रष्ट आचरण का सहारा नहीं लेने के लिए प्रतिबद्ध करता है। भारत सरकार द्वरा हर वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक मनाया गया।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This