Saturday, February 21, 2026

सरकारी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सरकारी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरी की वारदातों में इजाफा हो गया है। चोर लगातार घटना को जाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बालकोनगर के सरकारी स्कूल में चोरी, तोड़फोड़ व आगजनी की घटना की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बालकोनगर थाना अंतर्गत सेक्टर -5 में सरकारी स्कूल है। गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरों ने वहां धावा बोला। दरवाजा तोड़कर अंदर से 10 बोरी चावल निकाला गया। इसमें से 9 बोरी चावल को पार कर दिया गया। स्कूल के अलमारी का ताला तोड़कर वहां से कुछ दस्तावेज व अन्य सामान की चोरी कर लिए। जिसके बाद वहां तोड़फोड़ करते हुए आग लगाई। सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना थाना में दी गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This