सरकार बनने पर किसानों का कर्जा पुनः माफ करने की गारंटी, फूलसिंह राठिया के प्रचार को नारी शक्ति का मिला साथ
कोरबाः रामपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह राठिया लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।फूल सिंह राठिया के प्रचार प्रसार में उनकी बहू जिला पंचायत सदस्य कमला राठिया और सांसद प्रतिनिधि धनेश्वरी कंवर भी लगी हुईं है। वे अपने जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम के तहत बरपाली, डोंगरी भाटा, पकरिया, नवापारा, गाडापाली ठरकपुर, दमखाचा, कराईनारा, घाटाद्वारी, सलिहाभाठा पाठियापाली में सघन जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने पर किसानों का कर्जा पुनः माफ करने की गारंटी दी हैं। इसके अलावा केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षाए मेडिकल और इंजीनियरिंग भीए घरेलू गैस सिलेण्डर में 500 रूपये की सब्सिडी देने का अहम निर्णय लिया हैं। ऐसे में घरेलू सिलेण्डर लगभग 480 रूपये मंे मिलेंगे। जिसमें आम जनों को काफी राहत मिलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे कम किमत में घरेलू गैस सिलेण्डर मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार में वर्ष 2019 से अब तक 400 यूनिट पर आधा बिजली बिल निःशुल्क था, लेकिन प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दिया जावेगा। 17 लाख से अधिक परिवार को आवास दिया जावेगा। गरीब परिवार को 10 लाख तक तथा एपीएल परिवार को 5 लाख रूपये तक ईलाज हेतु सहायता महिला समूहों के ऋण माफ किये जाऐंगे। राज्य के सभी शासकीय स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेडेशन किया जावेगा। 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों ;रीपा की स्थापना किया जावेगा। परिवहन व्यावसायिकों के 726 करोड़ का बकाया कर्ज माफ किया जावेगा। इसके अलावा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करने की योजना बनाई गई हैं।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लता कंवर, बंटी प्रजापति, कमला राठिया, देवकी राठिया, छोटे लाल, कृष्णो बाई, शुक्रवार सिंह, झाडू सिंह उपस्थित रहे।
![]()




























