Sunday, February 15, 2026

सरपंच को धमका रहे जनपद सदस्य व पति

Must Read

सरपंच को धमका रहे जनपद सदस्य व पति

कोरबा। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरदा के सरपंच भैयाराम बियार ने एसपी से शिकायत करते हुए जनपद सदस्य ममता राठौर और उसके पति दामोदर राठौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सरपंच का कहना है कि जनपद सदस्य जबरन पैसे की मांग करती हैं। सरपंच बियार ने शिकायत में कहा है कि वह आदिवासी सरपंच है, जब से उसने प्रभार ग्रहण किया है, तब से क्षेत्र की जनपद सदस्य और उनके पति विकास कार्यों के लिए जो भी राशि मिलती है उसका कार्य को स्वयं करने का दबाव डालते हैं। पंचायत से निर्माण कार्य कराए जाने पर पैसे की मांग की जाती है। सरपंच का यह भी कहना है कि जनपद सदस्य चुनाव में अधिक खर्च होने और उसकी भरपाई पंचायत से ही करने की बात करते हुए कई बार धमकी भी दे चुके हैं।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This